प्रेस क्लब का विवाद पहुंचा थाने, कार्यकारिणी सदस्य को धमकी का आरोप पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज

प्रेस क्लब का विवाद पहुंचा थाने, कार्यकारिणी सदस्य को धमकी का आरोप पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज

बिलासपुर प्रेस क्लब में 15 अगस्त को हुए विवाद का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव की शिकायत पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष और प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के उपाध्यक्ष इरशाद अली के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।कैलाश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में इरशाद अली पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कैलाश यादव के मुताबिक, 15 अगस्त को प्रेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे सुलभ शौचालय की तरफ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इरशाद अली ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया।शिकायत के अनुसार, इरशाद अली ने कैलाश यादव से कहा कि “बहुत बड़ा नेता हो गया है, आजकल बहुत नेतागिरी कर रहा है, तुझे बहुत जल्दी निपटाऊंगा।” कैलाश यादव ने आरोप लगाया है कि इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।कैलाश यादव ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि प्रेस क्लब चुनाव के बाद से ही इरशाद अली उनसे रंजिश रखते हैं और इसी के चलते यह विवाद हुआ।घटना के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी और सह सचिव हरिकिशन गंगवानी के मौके पर मौजूद होने का दावा भी शिकायत में किया गया है। कैलाश यादव ने दोनों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया है।मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *