बारिश में डूबा बिलासपुर! सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी… प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल!!

बारिश में डूबा बिलासपुर! सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी… प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल!!

बिलासपुर शहर में मानसून की पहली लगातार बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है।
पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा हालात सरकंडा क्षेत्र के जोरा पारा में खराब हैं, जहां बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। कई परिवारों को घरों के भीतर पानी भरने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश का पानी निकासी नहीं होने से कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही हालात बनते हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकाला गया।
एक तरफ प्रशासन मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी होने का दावा करता रहा, वहीं दूसरी ओर पहली ही तेज बारिश ने उन दावों की हकीकत सामने ला दी है। सवाल यह है कि अगर अभी से शहर का यह हाल है, तो आने वाले दिनों में और तेज बारिश होने पर स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है?

लगातार हो रही बारिश का असर अब केवल जलभराव तक ही सीमित नहीं रहा। शहर के कुछ इलाकों में कच्चे और जर्जर मकान भी बारिश की मार नहीं झेल पाए। सरकंडा क्षेत्र में एक मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार का सामान मलबे में दब गया और लोगों के सिर से आशियाने की छत छिन गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से तत्काल राहत एवं मुआवजे की मांग की जा रही है।”

अब देखना होगा कि नगर निगम और जिला प्रशासन जलभराव से राहत दिलाने के लिए कितनी तेजी से कार्रवाई करता है, या फिर बिलासपुर के लोगों को हर साल की तरह इस बार भी बारिश के साथ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *