स्थापना दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का जनसंपर्क अभियान, युवाओं-छात्रों व नव मतदाताओं से भेंट कर राष्ट्र चेतना का संदेश, मिठाई वितरण और अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान

स्थापना दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का जनसंपर्क अभियान, युवाओं-छात्रों व नव मतदाताओं से भेंट कर राष्ट्र चेतना का संदेश, मिठाई वितरण और अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान

बिलासपुर राष्ट्र चेतना लिए हृदय में अभियान हमारी जारी है — इसी संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक प्रेरणादायी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और हम सभी के मार्गदर्शक माननीय अमर अग्रवाल जी के निर्देशन में, जिला बिलासपुर शहर के पश्चिम मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत हॉस्टल संपर्क अभियान, युवा संपर्क अभियान एवं हितग्राही संपर्क अभियान चलाए गए। इन अभियानों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों—विशेषकर छात्रों, युवाओं, नव मतदाताओं एवं हितग्राहियों—से सीधे जुड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यकर्ताओं ने लोगों से भेंट कर उन्हें मिठाई खिलाकर अभिनंदन पत्र भेंट किए और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल जी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता जी, मंडल महामंत्री संजय अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी जी एवं निलेश सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा पार्षद अंजनी कश्यप जी, पार्षद नितिन पटेल जी, दीदी मीनाक्षी यादव जी, भजयुमो मंडल अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत जी एवं महामंत्री मोनू मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में युवा साथी और कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बने।
यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है, जो युवाओं को जागरूक और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का बिलासपुर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर  नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद  लक्ष्मी वर्मा के प्रथम बिलासपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बिलासपुर में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के…

    तखतपुर ग्रामीण ब्लॉक को मिला नया प्रभारी, अमित यादव को मिली जिम्मेदारी

    तखतपुर ग्रामीण ब्लॉक को मिला नया प्रभारी, अमित यादव को मिली जिम्मेदारी बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *