बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात।
बिलासपुर। शहर में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी और गाली-गलौज का विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्वयं एस.पी. मौजूद हैं और हालात पर नज़र रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें!





