सावन उत्सव का भव्य समापन, स्वर्णिमा क्वींस ने जीते 50 हजार रुपये

सावन उत्सव का भव्य समापन, स्वर्णिमा क्वींस ने जीते 50 हजार रुपये

सावन की उमंग और महिलाओं की प्रतिभा से सजा सावन उत्सव का भव्य समापन हुआ। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस उत्सव में करीब 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया।डांस, सिंगिंग-काव्य और रैंप वॉक जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन से जुड़ी प्रस्तुतियां कार्यक्रम का खास आकर्षण रहीं।एडप्रयास की डायरेक्टर ममता पांडेय की परिकल्पना में आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग महिला समूहों ने हिस्सा लिया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।पूरे आयोजन के प्रदर्शन के आधार पर स्वर्णिमा क्वींस को विजेता घोषित किया गया और उन्हें 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम में डायटिशियन कविता पुजारा, समाजसेवी विद्या गोवर्धन और सत्यभामा अवस्थी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं पुलिस विभाग की ओर से साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी भी दी गई।सावन उत्सव ने एक बार फिर महिलाओं को प्रतिभा, आत्मविश्वास और आपसी जुड़ाव का शानदार मंच प्रदान किया।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *