रक्षाबंधन त्योहार खराब करने की साजिश नाकाम! बिलासपुर पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा

रक्षाबंधन  त्योहार खराब करने की साजिश नाकाम! बिलासपुर पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा

बिलासपुर। जब पूरा शहर भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की खुशियां मना रहा था, उसी दौरान बीती देर रात बिलासपुर के खपरगंज क्षेत्र में हुई एक हिंसक झड़प ने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया।देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप लेना शुरू कर दिया।

इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद विवाद बढ़ा, तो कुछ इसे दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, रास्ते को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।हालांकि, हकीकत क्या है और विवाद की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर त्योहार के माहौल को बिगाड़ने की नौबत क्यों आई ? कौन से लोग हे इसके पीछे ??कुछ लोगों के विवाद का असर पूरे इलाके के शांतिपूर्ण माहौल पर क्यों पड़ा?

हालात बिगड़ते देख बिलासपुर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान लोगों और पुलिसकर्मियों पर पथराव और पटाखे फेंके जाने की भी बात सामने आई, बावजूद इसके पुलिस ने संयम बनाए रखा और हालात को काबू में किया।

एसपी रजनीश सिंह ने साफ कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

बिलासपुर को शांतिप्रिय शहर के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के दौरान इस तरह की घटना निश्चित तौर पर चिंता बढ़ाने वाली है।फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि बिलासपुर पुलिस ने समय रहते हालात को संभाल लिया और स्थिति को बड़े हिंसक रूप लेने से रोक दिया।

अब सवाल यही है!?

आखिर इस विवाद की असली वजह क्या थी? कौन से ऐसे लोग इसके पीछे थे जो त्यौहार खराब करना चाहते ये ? और जांच के बाद पुलिस किन लोगों पर कार्रवाई करती है??

इन सवालों के जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *