बिलासपुर की एकता कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में Sorry… Sorry… ” लिखकर ASI के बेटे ने   खाया जहर..बॉयज हॉस्टल में मिला छात्र का शव!

बिलासपुर की एकता कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में Sorry… Sorry… ” लिखकर ASI के बेटे ने   खाया जहर..बॉयज हॉस्टल में मिला छात्र का शव!

बिलासपुर के एकता कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक यादव पिता गुरु प्रसाद यादव, निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता पुलिस विभाग में एएसआई हैं। प्रारंभिक जांच में छात्र द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है, जिसमें केवल “Sorry” लिखा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट मिलने या उसकी सामग्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे की वजह क्या थी, और सुसाइड नोट की सच्चाई क्या है—इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

ठाकुर साहब न्यूज़ की अपील है कि इस मामले को लेकर किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस की आधिकारिक जांच और बयान का इंतजार करें।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *