बिलासपुर में  बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर 

बिलासपुर में  बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

बिलासपुर शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आज सुबह करीब 7:30 बजे वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चार युवक सवार थे। स्थानीय स्तर पर उनके नाबालिग होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना के बाद कार मौके पर ही खड़ी मिली और पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का उपनाम शर्मा है और उनका संबंध महर्षि स्कूल से बताया जा रहा है। उनकी पहचान और स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।इस हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगो का कहना है कि वेयरहाउस रोड पर पहले भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।  पूर्व में भी प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपायों के लिए ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है!!

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *