अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपचार के दौरान 81 वर्षीय उदय नारायण जायसवाल की मृत्यु के बाद परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में आज  प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में मृतक के पुत्र राजेश कुमार जायसवाल ने अपनी बात रखी।राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके पिता उदय नारायण जायसवाल, निवासी ग्राम मलगांव, जिला कोरबा, को दाहिने पैर में दर्द की शिकायत के बाद अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 27 अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।परिजनों का आरोप है कि मृत्यु के कारणों को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने अस्पताल में भर्ती से लेकर उपचार और मृत्यु तक की पूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उपचार संबंधी दस्तावेजों एवं संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग उठाई गई है।परिजनों ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

परिजनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित थाना प्रभारी को भी शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *