व्यापार विहार स्थित चौधरी ट्रेडर्स के तेल गोदाम में लगी आग, दमकल कि गाड़ी मौके पर मौजूद

बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। व्यापार विहार स्थित चौधरी ट्रेडर्स के तेल गोदाम में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल का भंडारण किया गया था, जिसके कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है तथा आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। अत्यधिक गर्मी होने के कारण खासकर की गर्मियों मे ये हर साल देखने को मिलता  हे कि बड़ी बड़ी दुकानों में या तो शॉर्टसर्किट या किसी अन्य कारणों से आग लग जाती हैं और दुकानदारों को इसका नुकसान झेलना पड़ता हैं।

  • Related Posts

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

    बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब…

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *