लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव चोटिल, सिम्स में हुआ इलाज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगने की सूचना मिली है। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया।चोटिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता और स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।उप मुख्यमंत्री के चोटिल होने की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।




