बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

बिलासपुर में मटकी बांधते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक।

बिलासपुर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब मटकी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।घटना राजीव गांधी चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए मटकी बांधी जा रही थी, इसी दौरान रेहान खान नाम का युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह करंट से झुलस गया।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को उपचार के लिए सिम्स

अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।बिलासपुर में जन्माष्टमी की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर बिजली के हाईटेंशन तारों के आसपास सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण

    बिलासपुर पुलिस का दबदबा! मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अन्य आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस के बढ़ते दबाव में किया आत्मसमर्पण बिलासपुर। 28 अगस्त की रात हुए विवाद, पथराव, तोड़फोड़…

    रक्षाबंधन त्योहार खराब करने की साजिश नाकाम! बिलासपुर पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा

    रक्षाबंधन  त्योहार खराब करने की साजिश नाकाम! बिलासपुर पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा बिलासपुर। जब पूरा शहर भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की खुशियां मना रहा था, उसी दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *