युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर का बिलासपुर में आत्मीय स्वागत, 15 अक्टूबर को ‘युवा उड़ान 2026’ में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

 युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर का बिलासपुर में आत्मीय स्वागत, 15 अक्टूबर को ‘युवा उड़ान 2026’ में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भवन विश्राम गृह में छात्र नेता सूरज सिंह राजपूत के नेतृत्व में युवाओं ने उनका जोरदार एवं आत्मीय स्वागत कियाविश्वविजय सिंह तोमर 15 अक्टूबर को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे लगभग 1,000 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे और युवाओं के विचारों, अपेक्षाओं एवं समस्याओं को जानेंगे।इसके साथ ही नवरात्रि के पावन अवसर पर वे रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना भी करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

‘युवा उड़ान 2026’ का मुख्य उद्देश्य युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना तथा शासन द्वारा युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संवाद का मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    हमर पहुना में पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने साझा किए जीवन के अनछुए पहलू, बोले—पद नहीं, काम है महत्वपूर्ण

    हमर पहुना में पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने साझा किए जीवन के अनछुए पहलू, बोले—पद नहीं, काम है महत्वपूर्ण बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के पारंपरिक कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में रविवार,…

    कमल भार्गव को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस जाम में फंसी, बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

    कमल भार्गव को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस जाम में फंसी, बिलासपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल बिलासपुर। त्योहारों के बीच शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *